हरदोई, मई 3 -- हरदोई, संवाददाता। तेज आंधी और बारिश ने शहर समेत ग्रामीण इलाकों में जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। रविवार सुबह आंधी आने से कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा कई जगहों पर पेड़ की डालियां भी टूट कर सड़क पर गिरी। शहर के रेलवेगंज, अटल चौक, रोडवेज बस स्टैंड, जेल रोड, आवास विकास कालोनी, स्पोर्ट्स स्टेडियम के सामने पानी भर गया। लेकिन दोपहर तक धीरे-धीरे नालियों के रास्ते निकल गया। तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे देर रात तक बिजली गुल रही। बिजली विभाग की टीमें आपूर्ति बहाल करने में जुटी रहीं, लेकिन कई क्षेत्रों में लंबे समय तक बिजली नहीं आ सकी। शहर के वार्ड नंबर 6 न्यू पूर्वी सिविल लाइन वाल्मीकि बस्ती में जल निकासी की समस्या है, जो हर बारिश में लोगों के लिए ...