धनबाद, मार्च 10 -- बाघमारा क्षेत्र में सोमवार की शाम अचानक आई तेज आंधी व बारिश के बाद डुमरा, नावागढ़, खरखरी, फुलारीटांड़ आदि कई जगहों पर बड़े पेड़ व बिजली के पोल-तार गिरने से घंटों आवाजाही बाधित रही। वहीं दर्जनों घरों की एस्बेस्टस शीट की छतें तेज हवा के कारण टूट गईं। फुलारीटांड़ जंगली बाबा शिव मंदिर के समीप पेड़ गिरने से काली मंदिर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इन सबके बीच अभी तक किसी स्थान पर जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। बिजली के पोल गिरने से पूरे बाघमारा इलाके में ब्लैक आउट का नजारा है। बीसीसीएल की माइंस में भी कोयला उत्पादन व संप्रेषण पर असर देखा जा रहा है। फुलारीटांड़ हटिया के समीप जनवितरण प्रणाली की दुकान की एस्बेस्टस शीट टूटने से गरीबों को मिलने वाले अनाज की बोरियां पानी में भीगकर बर्बाद हो गईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...