सीवान, मार्च 29 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। मार्च का महीना अब समाप्त होने को है। इस बीच मार्च के महीने में मौसम के बदलते रुख ने किसानों की टेंशन बढ़ा दी है। तेज हवाओं के साथ बार-बार बारिश का होना, आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादल के कारण खासकर गेंहू की फसल के लिए संकट का कारण बन गए हैं। इधर, शहर समेत जिले के कई हिस्सों में अचानक से आई तेज आंधी-पानी ने शुक्रवार की रात किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। हालांकि आंधी-पानी से बड़े पैमाने पर माल-जाल की क्षति नहीं हुई है, लेकिन खेती-किसानी पर इसका व्यापक असर पड़ा है। तेज हवाओं के साथ आसमान में उमड़ते-घुमड़ते बादलों को देख किसानों ने दरवाजे पर रखी सरसों की फसल को बोरा-चट्टी से ढककर बचाने का प्रयत्न किया, लेकिन खेत में लगी गेंहू की फसल व आम के मंजर को बचाना संभव न हो सका। तेज हवाओं व बारिश...