बरेली, जून 16 -- बिलपुर- टिसुआ की ओर सोमवार की शाम को भीषण आंधी पानी आया। कई जगह ओलावृष्टि भी हुई। आंधी के दौरान हरेली गांव के पास पेड़ से टूटी टहनी अप लाइन (शाहजहांपुर-बरेली रेल मार्ग) की ओएचई में जाकर फंस गई। जिससे लाइन ट्रिप हो गई। ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। वंदेभारत (वाराणसी-मेरठ) और चंपाहरण सत्याग्रह एक्सप्रेस रुक गई। इसके बाद ट्रेनों को कॉशन मेमो देकर निकाला गया। करीब एक घंटा में इलेक्ट्रिक विभाग की टीम ने टहनी को निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है, बिलपुर-टिसुआ क्षेत्र में दोपहर 3:45 दोपहर तेज आंधी और पानी आया। झमाझम अच्छी बारिश हुई। हरेली गांव के पास आंधी के दौरान पेड़ से मोटी टहनी टूटकर शाहजहांपुर-बरेली अप लाइन ओएचई में फंस गई। इससे लाइन ट्रिप हो गई। जिससे वाराणसी-मेरठ (22489) वंदेभारत और (14009) चंपारण सत्यागृह एक्सप्रेस ...