कटिहार, मई 9 -- कटिहार, वरीय संवाददाता शुक्रवार की देर रात आए तेज आंधी-पानी ने जिले की विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया। वहीं खेत में लगे मक्का फसल को नुकसान हुआ है। जिला मुख्यालय से लेकर विभिन्न प्रखंडों तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई इलाकों में रातभर अंधेरा पसरा रहा तो कहीं लो-वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। तेज हवा और बारिश के कारण जगह-जगह पेड़ों की डालियां टूटकर बिजली तारों पर गिर गईं, जिससे 33 हजार वोल्ट की मुख्य लाइन में फॉल्ट आ गया। विभागीय कर्मी पूरी रात फॉल्ट ढूंढने और आपूर्ति बहाल करने में जुटे रहे। शहर के मिरचाईबाड़ी, न्यू मार्केट, ललियाही, विनोदपुर समेत कई मोहल्लों में देर रात तक बिजली गुल रही। वहीं बरारी, मनिहारी, कुरसेला, आजमनगर और बलरामपुर प्रखंड के ग्रामीण इला...