बलिया, मई 8 -- बलिया, संवाददाता। मौसम का मिजाज एकाएक शुक्रवार को दोपहर बाद बदला और तेज हवा के साथ रसड़ा-फेफना में झमाझम बारिश के साथ ओला पड़ने लगे, जिससे अफरातफरी मच गई। आंधी में फेफना क्षेत्र के मटिहीं निवासिनी 45 वर्षीया सुभावती देवी झोपड़ी में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई, परिजन उसे निजी साधन से जिला अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं कल्यानीपुर निवासी 60 वर्षीय स्नेही राम आंधी में उड़े करकट से गंभीर रूप से घायल हो गया, उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। बार-बार मौसम के बदलते तेवर से सब्जी उत्पादक किसान बेहद चिंतित हैं, उनका कहना है कि जेठुआ सब्जी में ऊपर की बार-बार बारिश से नुकसान हो सकता है। बारिश के करीब दो घंटे बाद निकली तेज धूप से उमस काफी बढ़ गई, जिससे जन जीवन को बेहाल हो गया। आज अधिकतम तापमान 33 डिग...