आंधी-पानी से जिले में विद्युत व्यवस्था लड़खड़ाई, 90 पोल गिरे
देवरिया, मई 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। शुक्रवार की सुबह अचानक आई तेज आंधी पानी से जिले की विद्युत आपूर्ति लड़खड़ा गई। इसके चलते शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति पर व्यापक असर पड़ा। शहर में कुछ घंटे बाद आपूर्ति बहाल हो गई, लेकिन इसका सर्वाधिक असर ग्रामीण क्षेत्रों के रामपुर कारखाना, भटनी, भाटपाररानी, मदनपुर, तरकुलवा, सलेमपुर सहित अन्य इलाकों में पड़ा है। जिले में विभिन्न स्थानों पर लगभग 90 पोल टूट कर गिर गए हैं। समाचार लिखे जाने तक जिले में कई जगह ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी。 यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 232 पोल गिरे, 58 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्तआंधी के कारण आपूर्ति में बाधा शहर के राघवपुर मोहल्ले में सुबह आंधी पानी के चलते एक ट्रांसफार्मर पर आकाशीय बिजली गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.