चंदौली, मई 1 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। पश्चिमी विक्षोभ का असर जिले में गुरुवार को दूसरे दिन भी रहा। सुबह जिले के अधिकांश हिस्सों में हल्की फुहारे पड़ीं। जिससे लंबे समय से पड़ रही गर्मी और उमस से लोगों को काफी राहत मिली। रात के मुकाबले सुबह का मौसम काफी सुहावना रहा। जहां ठंडी हवाओं के साथ बरसात ने लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला दी। वहीं बुधवार की शाम आई आंधी पानी से जिले के तकरीबन पांच सौ गांवों की आपूर्ति 19-20 घंटे तक ठप रही। गुरुवार को दिनभर बिजली विभाग की ओर से मरम्मत का काम चलता रहा। हालांकि दिन चढ़ने के साथ मौसम ने फिर करवट ली और धूप व बादलों के बीच लुकाछिपी का दौर शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- आसमान में छाए बादल, कई जगहों पर बिजली आपूर्ति ठप कहीं तेज धूप खिली तो कहीं आसमान में बादल छाए रहे। इस बदरी और धूप के मिले-जुले असर ने पूरे दिन मौसम को...