चंदौली, मई 30 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा में शुक्रवार की सुबह आंधी पानी के कारण कस्बा में नीम की विशालकाय पेड़ टूटकर बिजली के केबिल सहित सड़क पर गिर गया। जिससे सकलडीहा कस्बा में स्टेशन जाने वाली मार्ग पर घंटो आवागमन और बिजली आपूर्ति ठप रहा। दोपहर तीन बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल होने पर कस्बावासियो ने राहत की सांस ली। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में बिजली पोल और ट्रांसफॉर्मर टूटने से आपूर्ति ठप रहा। सुबह पांच बजे भोर में अचानक तेज हवा के साथ बारिश होने और बिजली चमकने से लोग दहशत में हो गए थे। आंधी पानी आने से पूर्व मोबाइल पर अलर्ट भी जारी हुआ। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी तार पर पेड की टहनी गिरने से पांच घंटे बंद रहा सप्लाई सो रहे लोगों की नींद भी खुल गई। बारिश और आंधी के कारण कई मकानों की टीन शेड और सोलर लाइट का पंप भी उखड़ गया था।...