गंगापार, अप्रैल 2 -- मंगलवार देर रात आए आंधी तुफान ने ग्रामीणांचल क्षेत्रों में भारी तबाही मचायी। इस तुफान के चलते कई लोगों के घरों की छत व छप्पर आदि उड़ गये। जानकारी के अनुसार बहरिया क्षेत्र के अतनपुर गांव निवासी काशीराम प्रजापति पुत्र अजय कुमार प्रजापति, दुर्विजय प्रजापति आदि लोगों का संयुक्त परिवार सीमेन्ट की चादर रख कर उसी में अपना गुजर-बसर कर रहा था। देर रात आये आंधी तुफान में इनके घर के छप्पर उड़ गये। घर मे रखा गृहस्थी का सारा सामान पानी से भीग गया। गनीमत रही की किसी को चोट नहीं आयी। उक्त घटना की जानकारी परिजनों ने राजस्व विभाग को दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...