घाटशिला, मई 3 -- पोटका, संवाददाता। शुक्रवार शाम तेज आंधी-पानी और ओलावृष्टि से कई घरों के छप्पड़ उड़े, सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ और 24 घंटे बिजली गायब रही। शुक्रवार को शाम सात बजे अचानक मौसम बदला और तेज गति से हवा के साथ बारिश और बिजली कड़कने लगी। लगभग एक घंटा तक हवा पानी का रौद्र रूप जारी रहा। इस दौरान हल्दीपोखर कोवाली रोड में सड़क पर पेड़ और बिजली खंभा टूट कर गिरा। जामदा पंचायत के रुगड़ीसाई में आंधी-पानी से कई घरों के छप्पड़ उड़ गए। इनमें मुंशी सरदार व सुपेन सरदार के एस्बेस्टस छत उखड़ गए। अन्य ग्रामीणों का खपड़ैल छत को नुकसान पहुंचा। यह भी पढ़ें- मेघ गर्जन के साथ हुई झमाझम बारिश, जल-जमाव से लोग परेशान पीड़ित परिवार रातभर खुले छत के नीचे रहने को मजबूर हुए। शनिवार को भी बारिश हुई। यह भी पढ़ें- मूसलाधार बारिश व आंधी ने ग्रामीण ...