बगहा, अप्रैल 28 -- संजय कुमार मैनाटाड़। प्रखंड क्षेत्र में रविवार की देर रात तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि ने प्रखंड क्षेत्र में नुकसान हुआ है। इससे आम जनजीवन पर काफी असर पड़ा है। मध्य विद्यालय इनरवा में तेज आंधी के कारण छप्पर उड़ गये हैं। इससे सोमवार को छात्र-छात्राओं की पढ़ाई में परेशानी हुई। का सामना करना पड़ा।उधर,राजकीय विद्यालय नगरदेही में तेज हवा से दो बड़े पेड़ों की टहनियां टूटकर गिर गईं। इन्हें हटाने में विद्यालय प्रबंधन को मशक्कत करनी पड़ी, जिससे कुछ समय के लिए विद्यालय का माहौल अव्यवस्थित हो गया। इनरवा बाजार में भी आंधी का असर साफ दिखा। होटल व्यवसायी माधो साह की दुकान का छप्पर उड़ गया, मिसलेनियस दुकानदार अनिल चौरसिया सहित नगरदेही मे इलेक्ट्रिक दुकानदार वृजकिशोर शर्मा के दुकान के भी करकट नुमा छप्पर उड़ गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.