दुमका, मई 25 -- उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में सोमवार को जिले की विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, व्यवस्थित एवं निर्बाध बनाए रखने को लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में विद्युत आपूर्ति की वर्तमान स्थिति, ट्रांसफार्मरों की कार्यशीलता, प्राकृतिक आपदाओं के दौरान विद्युत आपूर्ति बहाली की तैयारी सहित विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में चर्चा के मुख्य बिंदु बैठक के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आमजनों को निर्बाध एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आंधी-पानी अथवा अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण यदि कहीं विद्युत व्यवस्था बाधित होती है या विद्युत संरचना को किसी प्रकार की क्षति पहुंचती है, तो उसे अभिलं...