रामगढ़, जून 18 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। हेसालौंग माइंस में गुरुवार को दोपहर बाद लगभग साढ़े 3 बजे आए आंधी तुफान, बारिश में तीन घर के एसबेस्टस सीट टूट गए हैं। संजय महली के घर का बाहर बरामदा वाला सीट आंधी में उड़ कर टूट गया है। वहीं दशरथ महली घर के उपर छत में पेड़ टूटकर गिरने से एसबेस्टस सीट टूट गया है। इसी तरह तीन बिजली पोल पूरी तरह टूट गया है। मनोज महली के घर पर बिजली पोल टूट कर गिर गया है जिससे दिवार और एसबेस्टस सीट टूट गया है। जिससे घर उक्त तीन लोगों को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं गांव में बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। इसके अलावे क्षेत्र में कई पेड़ के डाली गए हैं।.....बज्रपात से मवेशी मरागुरुवार आंधी और बारिश के दौरान बज्रपात से डाड़ी निवासी रौशन महतो का बैल मर गया है। जिससे किसान रौशन महतो को खेती के मौसम में काफी क्षति हुई है। डाड़ी पं...