हमीरपुर, मई 1 -- राठ, संवाददाता। परिवार सहित मजदूरी करने जनपद एटा गए मजदूर के सिर पर गुरुवार की शाम आंधी-पानी के दौरान पेड़ की टहनी टूटकर गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। शुक्रवार को शव घर पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जरिया थानाक्षेत्र के कछवाकलां गांव निवासी प्रताप ने बताया कि 61 वर्षीय पिता बालकिशन परिवार के साथ जनपद एटा के ईंट-भट्ठा में ईंटा पाथने के लिए गए थे। गुरुवार की शाम अचानक मौसम बदला और वह बारिश से बचने के लिए पीपल के पेड़ के नीचे बैठ गए। तभी तेज हवा के झोंके से पेड़ की टहनी टूटकर उनके सिर पर गिर गई। यह भी पढ़ें- आंधी में दीवार गिरने से एक की मौत, महिला सहित दो घायल जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।बालकिशन का शव शुक्रवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.