गंगापार, मई 29 -- गुरुवार देर रात आई तेज आंधी, तूफान और बारिश ने करछना व कौंधियारा क्षेत्र में भारी तबाही मचा दी। कई गांवों में पेड़ गिरने से कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए, बिजली आपूर्ति बाधित रही तथा पशुहानि की घटनाएं भी सामने आईं। यह भी पढ़ें- आंधी से बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 35 से अधिक खंभे टूटेतबाही का असर ग्राम सभा अकोढ़ा के मजरा सिटकहियां निवासी आशीष पाण्डेय के घर के सामने विशाल पेड़ गिरने से कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान से जुड़ी गौशाला भी चपेट में आ गई, जहां रखा दाना-भूसा और पशुओं को नुकसान पहुंचा। वहीं नौगवां निवासी कमलाकांत यादव पुत्र रामलाल की जवान भैंस की पेड़ की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। कौंधियारा के निरौधा गांव में प्रदीप कुमार कुशवाहा पुत्र बाबालाल कुशवाहा के कच्चे मकान पर आम का पेड़ गिर पड़ा, जिससे मकान को भ...