रांची, मार्च 16 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची में सोमवार दोपहर बाद आंधी-बारिश के कारण दो से तीन घंटे तक कई फीडरों से बिजली बंद कर दी गई। तेज हवा और मेघगर्जन समाप्त होने के बाद एक-एक कर बिजली बहाल की गई। लेकिन, लॉकल फॉल्ट व पेड़ों की डाल बिजली तारों पर गिरने के कारण कई मोहल्लों में अतिरिक्त एक से दो घंटे बिजली बंद रखी गई। धुर्वा वाईएमसीए स्कूल के पास पेड़ की टहनी बिजली तार पर गिर गई थी। इसके कारण लोकल फॉल्ट हुआ, जिससे धुर्वा, सेक्टर, बिरसा चौक सहित आसपास के इलाकों में तीन से चार घंटे बड़े इलाके में बिजली नहीं रही। बहुबाजार, नया टोली सहित अन्य इलाकों में तीन घंटे बिजली नहीं होने की शिकायत उपभोक्ताओं ने दर्ज कराई। पुंदाग में बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल रही, जो देर शाम बहाल हो पाई।आज रांची शहर के बड़े इलाके में बंद रहेगी बिजलीरांची। रां...