लखनऊ, जून 13 -- मदेयगंज इलाके में शनिवार सुबह आंधी-पानी से एक जर्जर दीवार गिरने से एक मासूम और उसकी दादी दब गई। जोरदार आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने मलबे में दबी और बुजुर्ग दादी को बाहर निकाला और पास के अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग का प्राथमिक इलाज करने के बाद उनकी छुट्टी कर दी। भांडुटोला पुरानी बांसमंडी निवासी छोटू चाय का होटल किए है। परिवार में पत्नी हसरतुल, दो बच्चे और सास नाजो के साथ रहती है। छोटू ने बताया कि बड़ी बेटी जोया(6) और बेटा अरमान हैं।शनिवार सुबह करीब सात बजे तेज आंधी के साथ पानी गिरने लगा। इस दौरान पड़ोस में एक खाली प्लाट की जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के नीचे जोया और उसकी दादी को दबा देखकर लोगों की भीड़ लग गई। परिजनों ने क्षेत्रीय लोगों की म...