छपरा, अप्रैल 30 -- मांझी-एकमा में जनजीवन प्रभावित पेज चार की लीड के साथ दाउदपुर (मांझी)/एकमा। मांझी प्रखंड के गोबरहीं टोला स्थित कन्या प्राथमिक विद्यालय में बुधवार शाम आई तेज आंधी-पानी ने भारी तबाही मचा दी। आंधी के तेज झोंकों से विद्यालय के दो मुख्य कक्ष पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, जो बच्चों की पढ़ाई के लिए उपयोग में लाए जाते थे। कक्ष उजड़ जाने से बेंच-कुर्सी रखने तक की जगह नहीं बची है और बच्चे विद्यालय आकर भी खड़े रहने को विवश हैं। प्रधान शिक्षक बी.के. भारतीय ने बताया कि घटना रात में होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन अब पठन-पाठन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। यह भी पढ़ें- Bihar Thunderstorm And Rain: बिहार में आंधी-तूफान और बारिश से हाहाकार, 7 लोग मरे; तीन मई तक राहत नहीं विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सचिव और अभिभावकों ने प्रशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.