गोरखपुर, मई 9 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के करमैनी भट्ठे के पास बम बहादुर शाही इंटर कॉलेज भैंसला के पीछे गुरुवार शाम तेज आंधी और बारिश के दौरान 33 हजार वोल्ट विद्युत लाइन के दो पोल उखड़कर जमीन पर गिर गए। घटना के बाद सोनौरा पावरहाउस से होने वाली बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। तेज आंधी और बारिश के चलते पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे सोनौरा पावर हाउस क्षेत्र के करीब 50 गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। अचानक बिजली कटने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पायी थी।घटना यह भी पढ़ें- आंधी-पानी से जेबीवीएनएल की बिजली आपूर्ति ठप की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। बिजली विभागी के जेई वीर बहादुर के अनुसार लाइन दुरु...