कुशीनगर, अप्रैल 30 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद।खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मठिया बुजुर्ग में बुधवार की शाम आई तेज आंधी और बारिश के बीच दीवार गिरने से 40 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा में भर्ती कराया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।ग्राम मठिया बुजुर्ग निवासी राजकुमार गुप्ता के घर के बगल में रेनू गोंड की लगभग सात फीट ऊंची दीवार खड़ी थी। बुधवार की शाम राजकुमार की पत्नी प्रमिला देवी (40) घर के पास लगे नल पर पानी भर रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- खतरे में है प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर लक्ष्मीपुर का अस्तित्व तेज हवाओं के दबाव से दीवार भरभराकर गिर पड़ी और प्रमिला देवी उसके नीचे दब गईं। हादसे में प्रमिला...