वाराणसी, मार्च 28 -- धर्मसंघ मंडल परिसर में साधकों ने पूरी रात संगीतप्रेमियों को किया रससिक्त बांसुरी-तबला वादन और कथक से सजी काशी संगीत कला महोत्सव की निशादूसरी निशा का शेषवाराणसी, मुख्य संवाददाता। खराब मौसम भी धर्मसंघ शिक्षा मंडल के काशी संगीत कला महोत्सव के आड़े नहीं आ सका। छोटे-मोटे व्यवधान के बीच कार्यक्रम पूरी रात चलता रहा। बारिश के बीच साधकों ने संगीतप्रेमियों को रससिक्त करने में कोई कसर उठा नहीं रखी थी। मणि मंदिर तो कभी मूल मंच पर आने-जाने की आपाधापी के बावजूद उनका अनुशासन देखते ही बना। उनकी प्रस्तुतियों ने लोगों को पूरी रात बांधे रखा।धर्मसंघ शिक्षा मंडल परिसर में महोत्सव की दूसरी निशां शुक्रवार शाम शुरू हुई। मुक्ताकाशीय मंच पर सांगीतिक प्रस्तुतियां अंगड़ाई ले ही रही थीं कि तेज हवा के साथ बारिश आ गई। आयोजकों ने मंच तत्काल मणि मंदि...