बगहा, मई 2 -- बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। बेमौसम आंधी पानी से मक्का किसानों की भारी क्षति हुई है। जिले के लगभग 40 फीसदी मक्का की फसलें पूरी तरह जमीनदोज हो गई है। पश्चिम चंपारण जिले में लगभग 25000 हेक्टेयर में मक्के की खेती हुई है। नकदी फसल के रूप में यहां किसान मक्के की खेती करते हैं। फसल जब तैयार हुई तो आंधी पानी ने मक्का किसानों की कमर तोड़ दी। किसान भागेलु प्रसाद, जगदेव प्रसाद, शंभू शरण सिंह, पवन कुमार महतो ने बताया कि प्रचंड गर्मी के बावजूद काफी मेहनत करके फसलों को हम लोग तैयार किए। महंगे सिंचाई से खेतों में नमी बरकरार रखी। फसल जब तैयार हुई तो 30 फीसदी से ज्यादा फसलें आंधी पानी से बर्बाद हो गई है। महंगें खाद बीज और सिंचाई के कारण पहले से ही किसान परेशान है। सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ नहीं मिलने से लागत खर्च भी नहीं...