औरैया, अप्रैल 8 -- औरैया, संवाददाता। मंगलवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने औरैया नगर की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह चरमरा दिया। रातभर बिजली की आंख-मिचौली चलती रही, जिससे सुबह शहर के कई मोहल्लों में पानी का संकट खड़ा हो गया। ब्रह्मनगर, सुभाष नगर, आवास विकास समेत कई इलाकों में टंकियां नहीं भर सकीं और लोगों को घंटों पानी के लिए जूझना पड़ा।स्थानीय निवासी रामजी मिश्रा ने बताया कि रातभर बिजली नहीं आई, सुबह जब पानी नहीं मिला तो काफी परेशानी हुई। वहीं शकील अहमद ने कहा कि सुबह 10 बजे तक इंतजार करने के बाद मजबूरी में हैंडपंप और निजी बोरिंग से पानी भरना पड़ा। सुनीता देवी ने बताया कि बिजली कटौती से रोजमर्रा की दिनचर्या प्रभावित हो गई, बच्चों को स्कूल भेजने में भी दिक्कत हुई। बताया गया कि कुदरकोट क्षेत्र में विवाह समारोह में लगा ट्रांसफॉर्मर चोरी हो जाने से...