समस्तीपुर, अप्रैल 12 -- शाहपुर पटोरी। पटोरी अनुमंडल का संपूर्ण क्षेत्र गेहूं की फसल के लिए काफी बेहतर माना जाता है। यहां की दोमट मिट्टी गेहूं के अच्छी उपज देती है। सबसे सुखद यह कि जिन क्षेत्रों में गंगा, वाया और नून नदी की बाढ़ आती है, उन क्षेत्रों में भी गेहूं की बुवाई के वक्त बाढ़ का पानी निकल जाता है। जब उन खेतों में गेहूं की फसल लगाई जाती है तो उसमें सामान्य से अधिक ऊपज होती है, परंतु इस वर्ष किसानों को कई विपरीत परिस्थितियों को झेलना पड़ा, जिससे किसानों की जेब पर अत्यधिक बोझ पड़ा और उन्हें मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ी। हादुरपुर पटोरी निवासी किसान विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष गेहूं की फसल पर खाड़ी युद्ध का भी असर पड़ा है। जब डीजल की किल्लत हुई तो ऊंची कीमत देकर किसानों को खेतों में पटवन करानी पड़ी। सबसे बुरी स्थिति यह हुई कि...