गिरडीह, अप्रैल 7 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी के विभिन्न गांवों में सोमवार शाम में हुई तेज आंधी पानी व ओलावृष्टि से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं ओलावृष्टि से किसानों के खेतों में लगी जेठुआ एवं रबी फसलों को काफी नुकसान हुआ है। कोसोगोंदोदिघी, महेशियादिघी, गम्हारडीह, लिलैया, चिलखरियोडीह, गादिदिघी, कांटीदिघी, नेकपुरा, चतरो आदि गांवों में सोमवार की शाम में ओलावृष्टि होने से किसानों के खेतों में लगी गेहूं व जेठुआ की फसलें बर्बाद हो गई हैं। किसानों ने प्रशासन एवं कृषि विभाग से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर नुकसान का आकलन कर पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.