बस्ती, जून 11 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। जिले के कप्तानगंज थानांतर्गत नगर मार्ग पर आंधी-पानी के बीच सड़क किनारे गिरे पेड़ की डाल से एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर टकरा गया। हादसे में उसे गंभीर चोट आई। एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज भिजवाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर कप्तानगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क के किनारे गिरे सूखे पेड़ की डाल से टकराने के कारण हादसा हुआ। इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के भावनपुर निवासी उमेश चौधरी पुत्र रामलखन चौधरी गुरुवार को किसी काम से नगर बाजार की तरफ से कप्तानगंज आ रहे थे। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के महुआ मिश्र गांव के पास आं...