बलिया, मई 7 -- बलिया, संवाददाता। मौसम का मिजाज हर दिन बदल रहा है। तेज और चटख धूप के साथ आंधी-पानी से लोग परेशान हो रहे हैं। बुधवार की रात आंधी-पानी का असर शादी-विवाह वाले घरों में देखने को मिला। आंधी में टेंट-तम्बू और सजावट के सामान उड़ गये। बरसात के चलते मेहमानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आंधी में जिले के अलग-अलग जगहों पर 26 पोल क्षतिग्रस्त हो गये। बिजली विभाग के अफसरों के अनुसार तीन फीडर ब्रेक डाउन हो गये। गुरुवार की सुबह मरम्मत के बाद सभी जगहों की आपूर्ति बहाल हो गयी।आम तौर पर जेठ के महींने में गर्मी और लू से लोग परेशान होते हैं। यह भी पढ़ें- जिले में दिन में खिल रहा है धूप, रात में हो रही बारिश हालांकि इस बार मौसम अपना दूसरा रुप दिखा रहा है। लगातार आंधी-पानी के चलते तापमान में भी काफी गिरावट हो गयी है। बुधवार को जिले का अधिकतम त...