देवरिया, मई 30 -- देवरिया, निज संवाददाता। शुक्रवार की सुबह आंधी-पानी के बीच जमकर बारिश हुई। इससे शहर के सैकड़ों घरों में पानी घुस गया। शहर के राघवनगर मोहल्ले में हालात सबसे अधिक भयावह रहे। नाला अधूरा होने के चलते नालियां चोक हो गयी और पानी उल्टा घरों में घुसने लगा। कई घरों और दुकानों में पानी घुसने से दुकानदार काफी परेशान रहे। उन्हे घरों, दुकानों से पानी निकालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई मुहल्लें की सड़के पानी से लबालब भर गयी। शहर की यह हालत और परेशानी को देख लोग नगर पालिका को कोसते रहे. यह भी पढ़ें- देवरिया में तेज आंधी के बाद मूसलाधार बारिश से शहर के सैकड़ो घरों में घुसा पानी आंधी और बारिश का प्रभाव सुबह करीब 5:00 बजे तेज आंधी के बाद बारिश शुरू हुई। आंधी से कई जगह बिजली के पोल और पेड़ गिर गये तथा टीन सेड व छप्पर उड़ गये। कई बार काफी...