आंधी पानी के दौरान कार पर पेड़ गिरने से उसमें सवार दंपती हुए घायल
समस्तीपुर, अप्रैल 30 -- ताजपुर, निसं। ताजपुर में बुधवार की शाम आंधी पानी के दौरान कन्या मध्य विद्यालय रोड में एक कार पर बड़ा पेड़ गिर जाने से उसमें सवार दम्पति घायल हो गए। घटना में कार के आगे का भाग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आसपास के लोगों ने दौड़कर दोनों जख्मी को कार से बाहर निकाला। घायल दम्पति ताजपुर के चिकित्सक डॉ. मणिमय गांगुली के पुत्र सत्यप्रिय गांगुली उर्फ गोलू एवं उनकी पत्नी बताये गए। मिली जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त कार सवार अपनी पत्नी को अन्यत्र किसी डॉक्टर से दिखाने ले जा रहे थे इसी दौरान घटनास्थल पर पेड़ की चपेट में आ गए। यह भी पढ़ें- Bihar Thunderstorm And Rain: बिहार में आंधी-तूफान और बारिश से हाहाकार, 7 लोग मरे; तीन मई तक राहत नहीं उन्हें इलाज के लिए ताजपुर अस्पताल ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर रेफर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.