नई दिल्ली, अप्रैल 26 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के लोगों को आंधी-पानी के चलते भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को दिल्ली के अलग-अलग स्थानों पर तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। इसके चलते तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि, सोमवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति बनी रह सकती है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में रविवार सुबह से ही तेज धूप रही जो दिन चढ़ने के साथ ही और तेज हो गई। दिन के समय लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ा। सफदरजंग मौसम केंद्र में दिन का अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। यह भी पढ़ें- भीषण लू से तपी दिल्ली; अब तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की बारी, कब से बदलेगा मौसम? यहां पर आर्द्रता का स्तर 22 से 60 फीसदी त...