मिर्जापुर, मार्च 20 -- मिर्जापुर, संवादाता l जनपद में शुक्रवार सुबह तेज आंधी -पानी के एकसाथ आने से किसानों को बड़ी क्षति होने का अनुमान है l गेहूं और सरसों की लगभग तैयार फसल जमीन पर गिर गए हैं l वहीं कुछ क्षेत्रों में गेहूं और सरसों की कटाई फसल के भिंगने से बाधित हो गया l चुनार तहसील क्षेत्र में बालियों से लदे गेहूं की फसल अभी कच्चे हैं l आंधी की चपेट में आने से जमीदोज हो गए l मिर्जापुर सिटी ब्लॉक, मड़ीहान आदि क्षत्रों में गेहूं की कटाई और मड़ाई चल रहा है l अचानक बरसात होने से सब कुछ बाधित हो गया है l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...