चंदौली, अप्रैल 29 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में बुधवार को दोपहर बाद करीब चार बजे अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में घने बादल छाने के साथ धूलभरी आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। पड़ाव पर हल्का ओला भी गिरा। भोजापुर क्रासिंग पर पेड़ की डाली गिरने से दो ट्रेनों को 30 मिनट तक रोकना पड़ा। कई जगहों पर पेड़ और बिजली के पोल गए। जिससे जिले में बिजली व्यवस्था चरमरा गई। आंधी से कई इलाकों में टिनशेड उड़ गए। घने बादल छाने के चलते दिन में ही अंधेरा छा गया। वाहन चालक लाइट जलाकर सड़कों पर चलते नजर आए। कुंडा कला में गंगा में मछली मार रहे दो नाविक डूब गए। हालांकि दोनों ने तैरकर अपनी जान बचाई। मौसम विज्ञानी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव हुआ है। वहीं बारिश के बाद तपिश से भी लोगों को काफी राहत मिली है। यह भी पढ़ें- आंधी-बारि...