उन्नाव, फरवरी 3 -- उन्नाव। मंगलवार सुबह आई आंधी और बारिश ने बिजली निगम को जमकर नुकसान पहुँचाया। पुरवा कस्बे में एक जर्जर पोल टूटा तो आपूर्ति प्रभावित हुई। पीडी नगर, इब्राहिम बाग व कासिम नगर को आने वाली लाइन भी दोपहर तक ब्रेकडाउन रही। दोपहर एक बजे के बाद आपूर्ति बहाल होना शुरू हुई उपभोक्ताओ ने राहत की सांस ली। हालांकि, अजगैन व औरास सब स्टेशन शाम तक भी पूर्णतया बहाल नही हो पाया। सोमवार देर रात से ही मौसम में बदलाव शुरू हो गया था। आसमान में बादल छाने के बाद तेज हवाएं चलने लगीं थी। सूद तेज अंधड़ चला और फिर कुछ ही देर में हवाएं आंधी में बदल गईं। सुबह आठ बजे के वक्त थोड़ी ही देर में बारिश शुरू हो गई। कई इलाकों में झमाझम पानी बरसा तो बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। नवाबगंज, बीघापुर, हिलौली, सोनिक, औरास, अजगैन सबस्टेशन से जुड़े कई गांवों में तार टूटने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.