देवरिया, मई 15 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। तेज हवाओं के साथ बुधवार की सायं हुई बरसात से क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गया। देर रात कर्मियों के प्रयास से नगर क्षेत्र की आपूर्ति सामान्य हुई, वहीं सौ से अधिक गांव के ग्रामीणों को पूरी रात अंधेरे में काटनी पड़ी।साहोपार स्थित 33/11 विद्युत उपकेन्द्र से क्षेत्र के सौ से अधिक गांवों को बिजली आपूर्ति की जाती है। इस उपकेन्द्र से देहात, वैकुंठपुर, बलुआ अफगान, नगर क्षेत्र, घांटी आदि फीडरों के माध्यम से विद्युत आपूर्ति संचालित होती है। बुधवार की सायं अचानक आए आंधी-तूफान के कारण क्षेत्र की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर मेन सप्लाई में फाल्ट हो गया, जिससे पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। यह भी पढ़ें- कांधला में आंधी में17 बिजली घरों की लाइनें टूटीं, आ...