महाराजगंज, जून 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठूठीबारी विद्युत उपकेंद्र के अन्तर्गत नौतनवा-ठूठीबारी मुख्य मार्ग पर परसामलिक थाना चौराहे से दो सौ मीटर पूरब गुरुवार की रात आंधी तूफान आने से एक पेड़ टूटकर विद्युत पोल पर गिर गया। इससे विद्युत सप्लाई बाधित हो गई हैं। इससे चिलचिलाती धूप व गर्मी से लोगों की सांसत हो गई है।विद्युत पोल टूटकर गिरने से क्षेत्र के नौडिहवा चौराहा, थाना चौराहा, बनकसिहा, महरी, घोड़हवा,पिपरहवा, लुठहवा सहित आदि गांवों के लोगों को भीषण गर्मी में काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। लेकिन बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण अभी तक कोई मरम्मत कार्य नहीं किया गया है। ठूठीबारी विद्युत उपकेंद्र के जेई रजनीश गौड़ ने बताया कि आंधी तूफान आने से विद्युत पोल पर पेड़ गिर गया था, जिससे पोल टूट गया है। जल्दी आपूर्ति बहाल कराने की कोशिश की ज...