पूर्णिया, मार्च 22 -- बायसी, एक संवाददाता। शुक्रवार की देर रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक आए तेज आंधी-तूफान और हल्की बारिश ने क्षेत्र में फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया। बायसी अनुमंडल क्षेत्र के बायसी, डगरूआ, अमौर एवं बैसा प्रखंड के कई पंचायतों में मक्का, गरमा धान, आम और लीची की फसल प्रभावित हुई है। तेज हवा के कारण खेतों में खड़ी मक्का की हरी-भरी एवं तैयार फसल गिर गई, जबकि आम और लीची के पेड़ों से बड़ी संख्या में फल टूटकर गिर गए। इससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। किसानों का कहना है कि इस समय केवल बारिश की जरूरत थी, लेकिन आंधी-तूफान ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। पूर्व मुखिया प्रतिनिधि ललित यादव ने बताया कि आंधी-तूफान से मक्का की फसल को काफी नुकसान हुआ है, वहीं आम और लीची की फसल भी बर्बाद हो गई है। विशेषज्ञों का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.