आंधी-तूफान से बिलासपुर क्षेत्र की बिजली गुल
रामपुर, मई 31 -- बिलासपुर। शनिवार शाम क्षेत्र में आई तेज आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, जिससे पूरा इलाका देर रात तक अंधेरे में डूबा रहा। शनिवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदला और धूल भरी तेज आंधी चलने लगी। आंधी के चलते कई जगहों पर पेड़ और टहनियां टूटकर बिजली की तारों पर गिर गईं। इस कारण क्षेत्र की मुख्य विद्युत आपूर्ति लाइन में तकनीकी खराबी आ गई और बिजली ठप हो गई। हालांकि, इस तेज आंधी और बूंदाबांदी से लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली और मौसम खुशनुमा हो गया। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान से बिलासपुर क्षेत्र की बिजली गुल लेकिन बिजली गुल होने की वजह से यह राहत जल्द ही परेशानी में बदल गई। उमस और अंधेरे के कारण स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। देर रात तक बिजली विभाग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.