आंधी-तूफान से बर्बाद बागवानी फसलों पर मुआवजा मिलेगा
गाज़ियाबाद, जून 3 -- गाजियाबाद। जिले में मई महीने में आए आंधी-तूफान, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से बागवानी फसलों को हुए नुकसान से प्रभावित किसानों के लिए राहत की खबर है। प्रदेश सरकार ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू की है। जिला उद्यान अधिकारी निधि सिंह ने बताया कि जिले में पिछले महीने आंधी-तूफान, बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से बागवानी किसानों की फसल प्रभावित हुई थी। उनको राहत देने के लिए सरकार की तरफ से मुआवजा दिया जाएगा। इसके लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। अधिकारी ने बताया कि ऐसे किसान तीन दिन के भीतर विभाग को सुचना दे दें। इसके बाद विभाग द्वारा फसल का सर्वे किया जाएगा। उस आधार पर किसान को मुआवजा देने की प्रक्रिया की जाएगी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.