गोपालगंज, मार्च 20 -- सिधवलिया। एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर के समय तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज हवाओं के कारण जहां एक ओर बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। हालांकि इस बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में सरसों और दलहन की कटाई कर रहे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर कटी हुई सरसों उड़कर खेतों में बिखर गई, जिससे उपज को नुकसान पहुंचा। कई पेड़ भी जड़ से उखड़ गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...