रांची, मई 12 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। क्षेत्र में रोजाना शाम आंधी-तूफान और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार शाम करीब चार बजे तेज आंधी-तूफान के कारण अस्पताल के समीप एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे सोनाहातू-जामुदाग-सिल्ली मुख्य सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। बाद में प्रशासन और ग्रामीणों के सहयोग से करीब एक घंटे में पेड़ हटाकर यातायात बहाल किया गया। इधर सेरेंगहातू गांव में भरत महतो के कुआं पर भी बड़ा पेड़ गिर गया, जिससे कुआं क्षतिग्रस्त हो गया है। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान से तबाही, दर्जनों पोल व पेड़ गिरे, टीनशेड उड़े

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...