शामली, जून 11 -- जलालाबाद। गुरुवार की सुबह क्षेत्र में आए अचानक तेज आंधी तूफान व बारिश से क्षेत्र मे भारी नुकसान की खबर मिली है। तूफान के कारण जलालाबाद देहात में एक मकान की दूसरी मंजिल पर बनी नई दीवार भरभरा कर नीचे गिर गई। इस हादसे में पीड़ित परिवार को लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है, हालांकि गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जलालाबाद देहात निवासी अहसान कुरैशी पुत्र इस्लाम कुरैशी के मकान की दूसरी मंजिल पर हाल ही में एक कमरे का निर्माण कराया गया था। गुरुवार सुबह जब पूरा परिवार सो रहा था, तभी अचानक आए तेज तूफान के झोंकों को नवनिर्मित दीवार बर्दाश्त नहीं कर सकी और गिर गई। यह भी पढ़ें- तेज आंधी में मकान भरभराकर नीचे गिरा, चार लोग घायल दीवार का भारी-भरकम मलबा सीधे मकान के बाहर खड़ी कार पर जा गिरा। मलबे के वजन से गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्...