आंधी-तूफान से चरमराई बिजली व्यवस्था, टाईलाइन से दी जा रही आपूर्ति
बोकारो, जून 23 -- चास, प्रतिनिधि। आंधी-तूफान के बाद चास विद्युत प्रमंडल क्षेत्र की बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के कई फीडरों में तकनीकी खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। स्थिति को देखते हुए बिजली विभाग प्रभावित फीडरों में टाईलाइन के माध्यम से बिजली उपलब्ध करा रहा है। विभाग का कहना है कि व्यवस्था पूरी तरह सामान्य होने तक यह वैकल्पिक आपूर्ति जारी रहेगी। जानकारी के अनुसार तेज आंधी और बारिश के कारण पेड़, टहनियां और बिजली तार टूटने से डीवीसी की मुख्य लाइन समेत फुदनीडीह और चास सब स्टेशन से जुड़े कई फीडर प्रभावित हुए हैं। चास, चिराचास, सतनपुर, गंधाजोड़, भूतनाथ सहित 20 से अधिक गांवों और नगर निगम क्षेत्र के 10 से अधिक मोहल्लों में बिजली संकट गहरा गया है। पूर्व से ही अत्यधिक लोड की समस्या झेल रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.