आंधी-तूफान से घर में गिरा विशाल पेड़
सिमडेगा, मई 27 -- पाकरटांड़, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय एवं पाकरटांड़ प्रखंड के कई इलाके में बुधवार की दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। इसके बाद तेज आंधी तूफान के साथ बारिश शुरु हुई। तेज आंधी तूफान से कई स्थानों में भारी नुकसान होने की खबर है। पाकरटांड़ के सिकरियाटांड़ चोगोटोली गांव निवासी सुनील मिंज के घर में एक विशाल पेड़ उखड़ कर गिर गया। हालांकि घर में काई सदस्य नहीं होने के कारण जानमाल को कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन पेड़ की डाली गिरने से ग्रामीण को भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने विभाग से मुआवजे की मांग की है। इधर तेज हवा के बाद आई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- पेज चार की लीड जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। यह भी पढ़ें- पेज चार की लीड
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.