हल्द्वानी, मार्च 16 -- लालकुआं, संवाददाता। रविवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान से बरेली रोड, बिंदुखत्ता, गौलापार और चोरगलिया क्षेत्र के कई गांवों में किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। तेज हवा और बारिश के कारण गेहूं की खड़ी फसल जमीन पर बिछ गई, वहीं आम के बागों को भी काफी क्षति पहुंची है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र चंद्र दुर्गापाल ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी लालकुआं के नाम ज्ञापन देकर प्रभावित किसानों के नुकसान का आकलन कराने और उन्हें मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अचानक आए आंधी-तूफान से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...