लातेहार, अप्रैल 16 -- गारू प्रतिनिधि। प्रखंड के बारेसांढ़ पंचायत के डेढ़गांव में अचानक आए आंधी-तूफान से एक गरीब परिवार का आशियाना उजाड़ दिया। तेज हवा के बवंडर में सीताराम यादव का खपरैल घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। छत का बांस-खपड़ा उड़कर गिर गया,गनीमत रही कि इस हादसे में परिवार के सभी सदस्य बाल-बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर के समय मौसम अचानक बदला और तेज हवा के साथ बवंडर आंधी-तूफान चलने लगा। देखते ही देखते आंधी-तूफान के कारण सीताराम यादव के घर को अपनी चपेट में ले लिया। उस समय घर के बच्चे बाहर खेल रहे थे, जबकि घर के अन्य सदस्य अपने काम में लगे थे। इसी बीच तेज हवा के दबाव से छत का खपड़ा और बांस की खंडी टूटकर गिरने लगी। स्थिति इतनी भयावह हो गई कि परिवार के लोग घबराकर किसी तरह घर से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान की ओर भागे। कुछ ...