आंधी-तूफान से क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर को ग्रामीणों ने मंत्री से जल्द बदलने की मांग
गोड्डा, जून 25 -- महगामा प्रतिनिधि:- महगामा प्रखंड क्षेत्र के शाहजादपुर-सुंदरचक मुख्य मार्ग स्थित 25 केवी ट्रांसफार्मर पिछले दिनों आई तेज आंधी-तूफान के कारण क्षतिग्रस्त हो गया है। ट्रांसफार्मर खराब होने से आसपास के कई परिवारों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद से इधर उधर से तार जोड़कर बिजली लिए है लेकिन उससे सही से बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बिजली के अभाव में पानी पीने, सहित दैनिक कार्यों में परेशानी हो रही है। वहीं मुख्य सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर के क्षतिग्रस्त हो जाने से आसपास के उपभोक्ता लगातार समस्या झेल रहे हैं।इस संबंध में ग्रामीणों ने ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह एवं सहायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.