आंधी-तूफान से केला फसल को हुआ भारी नुकसान
भागलपुर, मई 26 -- ठाकुरगंज से राजीव कुमार सिन्हा की रिपोर्ट ठाकुरगंज प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। तेज हवा के कारण भातगांव पंचायत के रामनगर गांव निवासी गोविंद पासवान के घर पर एक विशाल बरगद का पेड़ गिर पड़ा, जिससे उनका घर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। जानकारी के अनुसार देर रात अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान घर के समीप स्थित पुराना बरगद का पेड़ जड़ से उखड़कर सीधे गोविंद पासवान के घर पर गिर गया। पेड़ गिरने से घर का छप्पर और दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना के समय घर में मौजूद परिवार के लोग किसी तरह बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। वहीं तेज आंधी का असर सीमावर्ती इलाके की खेती पर भी पड़ा है। सैकड़ों एकड़ में लगी केला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.