आंधी-तूफान से करकट का मकान उड़ा, लाखों की संपत्ति क्षतिग्रस्त
दुमका, मई 25 -- प्रखंड क्षेत्र के सिमरा पंचायत अंतर्गत कुण्डाडीह गांव में रविवार को आई तेज आंधी, तूफान एवं बारिश ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान गांव निवासी किशोर कुमार दर्वे, पिता-पिताम्बर दर्वे का करकट का मकान तेज हवा में उड़कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद परिवार के सामने संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पीड़ित किशोर कुमार दर्वे ने बताया कि अचानक आए तेज तूफान से घर का करकट उड़ गया, जिससे घर में रखा धान, चावल, पंखा, कुर्सी, आलू, सरसों, आटा, कपड़े एवं बर्तन समेत कई जरूरी सामान नष्ट हो गए। उन्होंने बताया कि इस आपदा में लगभग हजारों रुपये की क्षति हुई है। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान से प्रभावित क्षेत्र का विधायक ने किया दौरा, प्रभावित लोगों को दी गई तिरपाल घटना की सूचना मिलने पर सामाजिक कार्यकर्ता सह पूर्व उपप्रमुख इंद्रकांत यादव मौके पर पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.