गोरखपुर, मई 22 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। सरकार आंधी-तूफान और बारिश के कारण औद्यानिक फसलों एवं बागों को हुई क्षति की भरपाई करेगी। जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय ने प्रारंभिक रिपोर्ट में क्षति की बात स्वीकार करते हुए प्रभावित किसानों से तत्काल सूचना उपलब्ध कराने की अपील की है।राजकीय उद्यान पारस नाथ ने कहा है कि जिन कृषकों की उद्यान फसलों या बागों में 35 प्रतिशत से अधिक नुकसान हुआ है, वे विभाग को इसकी जानकारी उपलब्ध कराएं। ताकि समय से निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही की जा सके। उन्होंने किसानों से आग्रह किया है कि वे क्षति से संबंधित जानकारी एवं फोटोग्राफ कार्यालय में उपलब्ध कराएं।बताया कि यदि किसी बाग में समूह के रूप में पेड़ गिर गए हैं। अथवा कुल पौधों का एक तिहाई या उससे अधिक नुकसान हुआ है, तो संबंधित कृषक अपने नुकसान की जानकारी फोटो सहित कार...